फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mobile tower protest among population

आबादी के बीच मोबाइल टावर का विरोध, डीएम से शिकायत

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mobile tower protest among population
शामली कलेक्ट्रेट में शिकायत करने पहुची टंकी रोड की महिलाएं - फोटो : SHAMLI
आबादी के बीच मोबाइल टॉवर का विरोध
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला टंकी कॉलोनी निवासी महिलाओं और पुरुषों ने आबादी के बीच मोबाइल टॉवर लगाए जाने का विरोध करते हुए डीएम से शिकायत की है। मोहल्लेवासियों ने मोबाइल टॉवर से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को मोहल्ला टंकी कॉलोनी निवासी कैलाशो, सलोनी, प्रवीण गोयल, रचना, राकेश, त्रिलोकचंद, अर्जुन आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में तीन मंजिला मकान पर मोबाइल टॉवर लगाया जा रहा है। टॉवर लगने के बाद भवन की ऊंचाई करीब 60 फीट हो जाएगी। मोबाइल टॉवर घनी आबादी के बीच लगने से जहां रेडिएशन के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, वहीं आंधी तूफान में टावर गिरने का खतरा रहेगा, जिससे आसपास के घरों पर गिरने से भारी क्षति हो सकती है। टॉवर के दायरे में एक विद्यालय भी आ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे पढ़ते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। मोहल्लेवासियों ने डीएम से नियम विरुद्ध लगाए जा रहे टावर लगाने पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला धर्मपुरा निवासी निशिकांत संगल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अजुध्या चौक से लेकर राजो मोहल्ला, गणेश चौक व बड़ी आल तक कुछ लोगों ने नाली से आगे चबूतरे और फिर उससे आगे लोहे के गाटर लगाकर सड़क पर अतिक्रमण कर रहा है, जिससे आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार गाटर के कारण गाड़ी के टायर फट चुके हैं। एसडीएम सदर ने नगरपालिका के ईओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed