फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLC gave appointment letters to 12 newly selected instructors in the district

Shamli News: एमएलसी ने जनपद में नवचयनित 12 अनुदेशकों को दिए नियुक्ति पत्र

Mon, 08 Sep 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
MLC gave appointment letters to 12 newly selected instructors in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जनपद की तीनों राजकीय आईटीआई कॉलेजों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए अनुदेशकों का चयन हुआ। नवचयनित अनुदेशकों को डीएम अरविंद कुमार चौहान ने नियुक्ति पत्र देते हुए कहा सीखने और सिखाने की मंशा से यदि आप अपने दायित्व का निर्वहन करोंगे तो देश के विकास में आपकी सबसे बड़ी भूमिका होगी।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित राजकीय आईटीआई कॉलेजों में बेहतर शिक्षण कार्य के लिए 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र का वितरण प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण और नवनियुक्त अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के अलावा ऋषिपाल सिंह नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना ने जनपद के तीनों कॉलेजों के लिए नवचयनित 12 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र देकर, बधाई देते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि किसी भी नौजवान के साथ चयन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर भेदभाव न हो, उसको उसकी क्षमता और योग्यता के अनुरूप विभिन्न विभागों में कार्य करने का अवसर प्रदान हो। इसमें कैराना आईटीआई में दो, थानाभवन आईटीआई में नौ और आईटीआई लिसाढ़ में एक अनुदेशक को नियुक्ति मिली है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आईटीआई लिसाढ़ शिवचरण रहे। संचालन रणवीर राणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed