फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLAs doing politics in the name of movement

आंदोलन के नाम पर राजनीति कर रहे विधायक

Sun, 01 Nov 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLAs doing politics in the name of movement
शामली : कैराना में अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान सपा विधायक नाहिद हसन के जेल भरो आंदोलन को राज? - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि सपा विधायक जेल भरो आंदोलन के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने विधायक पर जनता की अनदेखी करने का आरोप लगाया और लोगों से आंदोलन में शामिल नहीं होने की अपील की।
विज्ञापन

मोहल्ला आलकला में अपने आवास पर भाजपा नेता अनिल चौहान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही सपा विधायक को जनता की याद आई है। विधायक चौपाल खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि न तो चौपाल खत्म हुई है और न ही होगी। यदि सपा विधायक थाने का घेराव करना चाहते हैं तो करें, लेकिन यदि दूसरों पर आरोप लगाया जाएगा तो इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से जेल भरो आंदोलन में शामिल नहीं होने की अपील की।
विज्ञापन

उधर, शाम करीब चार बजे जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान ने कलस्यान चौपाल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह की विरासत कलस्यान चौपाल कभी खत्म नहीं होगी। सपा विधायक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस से परेशानी है तो उनके पास उच्चाधिकारियों के अलावा न्यायपालिका के दरवाजे भी खुले हैं। इस तरह कस्बे का माहौल खराब करना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed