फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MLA wrote letter to minister on Nna payment

गन्ना भुगतान को विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
MLA wrote letter to minister on Nna payment
शामली। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को पत्र भेजकर जिले की तीनों शुगर मिलों से बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने बताया कि जनपद मे तीन शुगर मिलें हैं। ब्लॉक कांधला में कुछ गांवों का गन्ना चीनी मिल रमाला जनपद बागपत में जाता है। शुगर मिल शामली, ऊन और थानाभवन पर पेराई सत्र 2021-22 का दिसंबर माह से 12 मई 2022 तक किसानों का 846.63 करोड़ बकाया है। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान न होने के कारण किसान विद्युत बिल देने में असमर्थ है, जबकि विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि चार पांच दिनों में भुगतान नहीं हो पाया तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed