विधायक की इफ्तार पार्टी में पहुंचे विधायक और नरेश टिकैत
शामली। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तारी के बाद नमाज अदा की गई। जिसमें विधायकों के अलावा नरेश टिकैत भी शामिल हुए।
एमएसके रोड स्थित फार्म हाउस पर आयोजित रोजा इफ्तार में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ता है। भाईचारा मजबूत होने से ही देश तरक्की करेगा। रोजा इफ्तार में थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, पूर्व सांसद अमीर आलम खान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार, विधायक चंदन चौहान, एलम चेयरमैन दीपा पंवार, मंगल सिंह पंवार, बाबा संजय कालखंडे, बाबा श्याम सिंह, बाबा शौकेंद्र, बाबा विनय पंवार, बाबा सचिन बुड़ियान, बाबा सत्यवीर, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, शेर सिंह राणा, अनिल, टीनू, अब्दुल गफ्फार, जाहिद, अरविंद पंवार, अमित सिंह, वसीम उल्ला खां, ललित कुमार, वीरसिंह मलिक मौजूद रहे। संवाद