फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mistake found in the voter list of Bhainsani Islampur

भैंसानी इस्लामपुर की वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी

Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mistake found in the voter list of Bhainsani Islampur
थानाभवन। भैंसानी इस्लामपुर गांव की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सामने आई है। किसी वार्ड में बिना बीएलओ की जानकारी के वोटर बढ़ा दिए गए तो किसी वार्ड में कम कर दिए गए हैं। इस संबंध में बीएलओ ने जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने वार्डों की दोबारा जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर के वार्ड नंबर एक, दो व तीन के बीएलओ मोहित शर्मा ने जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसके तहत उन्होंने इन तीन वार्डों में कुल 622 नई वोट बनाईं हैं। इस हिसाब से इन तीन वार्डों की कुल वोट संख्या 2393 होती है, लेकिन निर्वाचन कार्यालय की ओर से जो वोटर लिस्ट उन्हें प्राप्त हुई है, उसमें इन वार्डों में वोटरों की संख्या कुल 2554 दर्शाई गई है। इस सूची में 161 वोट अतिरिक्त हैं, जो उन्होंने नहीं बनाई।
विज्ञापन

इन वार्डों की वोटर लिस्ट की दोबारा जांच कराई जाए। वहीं गांव के ही वार्ड संख्या चार, आठ व नौ के बीएलओ विनोद कुमार ने शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने इस बार 149 नई वोट बनाई, जबकि 114 वोट घटाई हैं। जिला निर्वाचन की सूची में इसके अतिरिक्त 49 वोट और घटाई गई हैं, साथ ही उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने भी वार्ड की दोबारा जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed