फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing youth's body found hanging on tree

लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found hanging on tree
झिंझाना क्षेत्र के गांव मछरौली में युवक की मौत के मामले में जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
शामली, झिंझाना। लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह मछरौली-भोगी मजरा मार्ग पर पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की चौकी ऊन के गांव रेहड़ा माजरा निवासी करीब 19 वर्षीय पिंकेश पुत्र शिव कुमार करनाल में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वह बाइक से बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे करनाल से चला था। परिजन बताते हैं कि बिड़ौली पहुंचने पर पिंकेश ने अपने घर फोन किया और कुछ सामान लेकर आने को पूछा था। उसके बाद उसका फोन स्विच हो गया। परिजनों ने रात को ही पुलिस को तहरीर दे दी थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिजनों के साथ करीब 12 बजे तक पिंकेश की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह फिर तलाश शुरू हुई, तो मछरौली से भोगी मजरा वाली सड़क पर करीब 800 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पेड़ पर मफलर से बंधा उसका शव मिल गया। जबकि भोगी मजरा भी इस घटना स्थल से करीब एक किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस घटना को आत्महत्या बताया है। परिजन किसी भी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पिंकेश के तीन बहन और एक भाई हैं। पिता पिता कपड़े की फेरी का काम करते हैं। उसकी मौत के बाद से परिजनों में का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed