फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missed wrestling draw

बराबरी पर छूटी कुश्ती

Mon, 12 Oct 2015 12:27 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 12 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Missed wrestling draw
थानाभवन। मेला गुघाल में आयोजित दंगल में बुर्ज की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इनामी राशि दोनों पहलवानों में बांट दी गई। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे विजेता पहलवान को शील्ड व नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मेला गुघाल में 10 दिन से चल रहे दंगल के आखिरी दिन बुर्ज कुश्ती सुक्कन पहलवान कैराना और गय्यूर पहलवान बापौली के बीच हुई। 45 मिनट तक दोनों पहलवानों ने दांवपेच चलाए, लेकिन हार-जीत का फैसला नहीं हो सका। रेफरी अनीस अहमद ने कुश्ती बराबरी का निर्णय घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेला दंगल ठेकेदार उस्मान कुरैशी ने बताया कि बुर्ज की कुश्ती की इनामी राशि 5100  रुपये में से गय्यूर पहलवान बापौली को 3100 रुपये और सुक्कन पहलवान कैराना को 2100  रुपये देकर सम्मानित किया गया। गय्यूर पहलवान के दांवपेंच ज्यादा प्रभावी रहने के कारण उसे ज्यादा इनाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुश्ती बराबरी रह जाने के कारण बुर्ज किसी को नहीं दिया गया। उधर, दूसरे स्थान के लिए फैसल पहलवान कैराना और मुकीम गंगेरू के बीच मुकाबला हुआ।

25वें मिनट में फैसल ने मुकीम को चित्त कर दिया। फैसल पहलवान को 1100 रुपये व एक शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दंगल में मनोज पहलवान, सोनीपत शावेज, अंकित पहलवान छपरौली, रविंद्र शर्मा, उमेश सैनी, सुरेंद्र सिंह सभासद, दिलशाद अहमद, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed