फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Miscreants robbed the house in the name of police Checking in Shamli District

यूपी: गांजा बेचते हो.., हम पुलिस वाले हैं, घर की तलाशी लेंगे, सवा घंटे तक परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने दिया डकैती को अंजाम

Sun, 09 Jan 2022 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Jan 2022 02:19 PM IST
सार

जनपद के ऊन तहसील के गांव हरसाना में शुक्रवार देर रात पुलिस बनकर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब आठ हजार रुपये की नकदी, जेवरात व अन्य सामान लूट लिया।

विज्ञापन
Miscreants robbed the house in the name of police Checking  in Shamli District
robbry - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। जनपद के ऊन तहसील के गांव हरसाना में शुक्रवार देर रात पुलिस बनकर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब आठ हजार रुपये की नकदी, जेवरात व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


गांव हरसाना निवासी सुनील पुत्र हरफूल कश्यप खेती-बाड़ी करता है। शुक्रवार रात रात्रि करीब एक बजे छह बदमाश सुनील के घर पहुंचे और बरामदे में सो रहे सुनील को उठाया। खुद को पुलिस बताते हुए बदमाशों ने घर की तलाशी लेने की बात कही और सुनील पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने सुनील की पत्नी और बहन और अन्य परिजनों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


दोनों महिलाओं के कानों से कुंडल उतरवा लिए। सुनील के साथ मारपीट करते हुए घर में रखे 8 हजार रुपये नकद, जेवर व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अनिल तेवतिया, एसओ झिंझाना श्यामवीर सिंह, सीओ कैराना जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के घर में घुसे बदमाश उसे पहले से जानते थे। बदमाशों ने सुनील का नाम लेकर उसे नींद से जगाया। खुद को पुलिस बताते हुए घर की तलाशी लेने की बात कही। इसके बाद पूरे परिवार को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए डकैती की घटना को अंजाम दिया।  सुनील और उसका चचेरा भाई राजकुमार व चाचा बरामदे में सोए हुए थे।

हम पुलिस वाले हैं, तुम गांजा और मादक पदार्थ बेचते हो
नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सुनील को उठाया। उससे पूछा कि तुम ही सुनील हो। हम पुलिस वाले हैं, तुम गांजा और मादक पदार्थ बेचते हो। हमें घर की तलाशी लेनी हैं। इसके बाद उस पर तमंचा तान दिया। जयपाल को भी उठाकर उस पर हथियार तान दिए।

सुनील और जयपाल को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश घर के अंदर ले गए। वहां सुनील के पिता हरफूल, पत्नी विमला और बच्चों को भी बंधक बना लिया। परिजनों को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए जेवरात, नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया।

करीब सवा घंटेे बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद काफी देर तक पीड़ित दहशत में रहे। बाद में उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed