फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Minor fighting, stone-pelting over violence, five injured

मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट-पथराव, पांच घायल

Sat, 19 Oct 2019 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Minor fighting, stone-pelting over violence, five injured
शामली के मोहल्ला रामसागर में घटना की जानकारी लेने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामसागर में गली में खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामसागर में शशिकांत की गैस चूल्हा बनाने की फैक्टरी है। शनिवार सुबह फैक्टरी के बाहर बाइक खड़ी थी। उसी समय मोहल्ला पंसारियान निवासी अनुज कार लेकर अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ गली से जा रहा था। गली में खड़ी बाइक को लेकर शशिकांत और अनुज के बीच कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। मारपीट और पथराव में एक पक्ष से शशिकांत और उसके पुत्र प्रशांत और निशांत घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से अनुज और उसका 14 वर्षीय बेटा घायल हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां भीड़ को तितर-बितर कर किया। इसके बाद घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

शामली के मोहल्ला रामसागर में हुए पथराव में घायल हुआ युवक।

शामली के मोहल्ला रामसागर में हुए पथराव में घायल हुआ युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में उपचार कराते घायल युवक।

शामली सीएचसी में उपचार कराते घायल युवक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed