फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ministers gave guidelines to the officers in the review meeting

मंत्रियों ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ministers gave guidelines to the officers in the review meeting
शामली। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग के मंत्री आशीष पटेल ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

रविवार शाम साढ़े आठ बजे हुई बैठक में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर, एसएसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, एआरटीओ मुंशीलाल और सभी एसडीएम मौजूद रहे । इससे पूर्व मंत्री समूह में शामिल मंत्री प्राविधिक शिक्षा उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग आशीष पटेल, उत्तर प्रदेश परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जसाला गांव में शिव मंदिर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मंदिर में शिव मंदिर, तुलसी मंदिर, देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर एमएलसी से मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त की। एमएलसी ने बताया कि 1833 मंदिर की स्थापना हुई थी। निरीक्षण के समय माननीय दोनों मंत्री द्वारा मंदिर में भ्रमण किया और मंदिर में व्यवस्था देखी और प्रशंसा की। मंत्रियों ने जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस यूनिट, पीकू वार्ड, महिला वार्ड आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डायलिसिस यूनिट में भर्ती महिला मरीज से वार्ता कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में विधायक ने उठाईं समस्याएं
शामली। कलक्ट्रेट सभागार समीक्षा बैठक में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने मंत्रियों समक्ष क्षेत्र की समस्याएं उठाई। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान, विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा 3 हजार रुपये प्रति कनेक्शन उपभोक्ता से वसूल करने, आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाने, केंद्रीय विद्यालय व स्टेडियम का निर्माण, भैंसवाल बाईपास पर अंडरपास का निर्माण, नवीन मंडी-करोड़ी मार्ग के निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed