फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mining businessman's cashier assaulted

खनन कारोबारी के कैशियर से मारपीट

Fri, 07 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mining businessman's cashier assaulted
कैराना। मामौर रेत खनन पट्टे पर कैशियर से लूट की कोशिश की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और दो मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मामौर में प्रशासन ने महेंद्र कुमार के नाम पर रेत खनन का पट्टा आवंटित कर रखा है। जिसका रास्ता हरियाणा की ओर से जाता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गाड़ी से आए कुछ बदमाशों ने खान के कैशियर सतवीर से करीब तीन लाख रुपये लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर दो मोबाइल भी छीन कर ले गए।

सूचना पर सनौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कैशियर को पानीपत अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ लोग आए और खनन पट्टे का मुख्य रास्ता बंद कर दिया। खान ठेकेदार महेंद्र कुमार ने बताया कि रात में लूट के प्रयास व घायल करने की तहरीर हरियाणा के सनौली थाने में दी गई है। जबकि दिन में रास्ता बंद करने की तहरीर कैराना थाने पर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed