फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Millions of saplings planted under Van Mahotsav

देहात क्षेत्र में वन महोत्सव अभियान के तहत रोपे गए पौधे

Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Millions of saplings planted under Van Mahotsav
कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने पौधारोपण करती अधिशासी अधिकारी मणि अरोरा और अन्य - फोटो : SHAMLI
वन महोत्सव के तहत रोपे गए लाखों पौधे
विज्ञापन

कांधला/थानाभवन/गढ़ीपुख्ता। जिले के देहात क्षेत्र में मंगलवार को वन महोत्सव के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के पार्क में मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार और डॉ. साहब सिंह ने संयुक्त रूप से छायादार और अन्य प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस दौरान सोमपाल सिंह पंवार, विनोद प्रधान, रालोद नगर अध्यक्ष इरफ़ान तुर्की, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगरोल में छात्रों, ग्रामवासियों, अध्यापकों एवं डायट मुजफ्फरनगर से आये प्रवक्ताओं द्वारा पौधे रोपित किये गये। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डाक्टर विकास कुमार, श्रीपाल, दीप्ति, रीना, शील, महेंद्र, पुष्पेन्द्र आदि उपस्थित रहे।
झिंझाना क्षेत्र के संविलियत उच्च प्राथमिक विद्यालय म्यानकस्बा में अध्यापकों व छात्रों द्वारा पौधरोपण करते हुए बच्चों को इसके व्यापक महत्व के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अध्यापक पूनम मलिक, ललिता चौहान, ममता पंवार, धीरजपाल सिंह, करणजीत सिंह, अरविन्द कुमार, संगील कुमार व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। थानाभवन में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारियों व सभासद गण तथा नागरिकों ने पौधरोपण किया। मंदिर क्षेत्र में पौधे रोपित किये गये। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, सभासद गण ऋषि पाल सैन, विनोद सैनी, सलीम, पंडित देवेंद्र शर्मा, प्रेमचंद, समाजसेवी प्रवेश, रविकांत, नगर पंचायत लिपिक संजय डिमोरिया, मनीष शर्मा, वसीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख़्ता के श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार ,चेयरमैन अली हसन , एसओ कर्मवीरसिंह ,समस्त सभासदगण एवं समस्त नगर पंचायत कर्मचारी ,स्काउट गाइड एवं एनसीसी के छात्र, विद्यालय के अध्यापकगण ,नरेश कुमार सैनी प्रधानाचार्य, कर्मवीर सिंह थानाध्यक्ष गढ़ी पुख़्ता, व्यापार मंडल के सदस्य, स्वतंत्र संग्राम परिवार के सदस्यगण, एवं वरिष्ठ नागरिकों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में दो दिन में 88,184 पौधरोपण हुआ
कैराना। पौधरोपण अभियान के तहत कैराना विकास खंड क्षेत्र में दो दिन में 88,184 पौधे लगाए गए। पालिका की टीम ने अलग अलग तरह के करीब 450 पौधे लगाए।
पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को कैराना ब्लाक की 42 ग्राम पंचायतों और कस्बे में 57, 184 पौधे लगाये गये। पानीपत खटीमा राजमार्ग स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने ईओ मणि अरोरा के नेतृत्व में पालिका की टीम ने पौधरोपण अभियान चलाया। पालिका क्षेत्र के अंतर्गत करीब 2776 पौधे लगाने का लक्ष्य लक्ष्य रखा गया हैं। इस दौरान टैक्स रेवेन्यू ऑफिसर दीक्षा चौहान, तासीम बाबू, वाद लिपिक जहांगीर सिद्दीकी, सफाई नायक अबसार अहमद, सफाई लिपिक रविंद्र कुमार, पालिका ठेकेदार वाजिद, जाकिर हुसैन व कॉलेज के छात्र मौजूद रहे।

रामडा ग्राम पंचायत में तहसीलदार प्रियंका जयासवाल ने राजस्व विभाग की टीम के साथ पौधरोपण किया। विकास खंड अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को कैराना ब्लाक में 88,184 पौधे लगाये गये।

झिंझाना  बिडोली के  म्यान कस्बा प्राथमिक  विद्यालय में पौधरोपण करते छात्र व शिक्षक

झिंझाना बिडोली के म्यान कस्बा प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण करते छात्र व शिक्षक- फोटो : SHAMLI

कांधला में  चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पौधरोपण करते रालोद कार्यकर्ता

कांधला में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास पौधरोपण करते रालोद कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

गढ़ीपुख्ता में  लालबहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में   पौधरोपण करते चेयरमैन व सभासद व गणमान्य

गढ़ीपुख्ता में लालबहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में पौधरोपण करते चेयरमैन व सभासद व गणमान्य - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed