{"_id":"612fc3e98ebc3e7a1117d399","slug":"mill-owners-expressed-their-inability-to-give-increased-sugarcane-price-shamli-news-mrt5543539123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, मिलों ने जताई समर्थता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, मिलों ने जताई समर्थता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य निर्धारण करने के लिए लखनऊ में हुुई बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने 400 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने की मांग की है, मगर चीनी मिल प्रतिनिधियों ने गन्ना मूल्य बढ़ाने में असमर्थता प्रकट की है।
बुधवार को लखनऊ में नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित किए जाने के लिए किसानों चीनी मिल मालिको एवं गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक दोपहर 12 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक आयोजित की गई। बैठक में शामली जिले के सल्फा गांव के प्रगतिशील किसान सत्यप्रकाश भी शामिल हुए। सत्यप्रकाश ने बताया कि किसान प्रतिनिधियों ने बैठक में इस बार नए पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। चीनी मिलों के मालिकों ने बढ़े गन्ना मूल्य देने पर असमर्थता प्रकट की है।
प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी और प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी समेत प्रदेश के किसान और चीनी मिल प्रतिनिधि मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनावी साल को देखते हुए प्रदेश सरकार 350 रुपये प्रति क्विंटल देने की संभावना है। पेराई सत्र में 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर देने के मूड में है। नए पेराई सत्र में पंजाब सरकार 360 रुपये मूल्य घोषित कर चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार के नए पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य बढ़ाने पर किसानों की नजर लगी हुई है।