फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mill is not paying sugarcane, electricity corporation is cutting connection

मिल नहीं कर रही गन्ना भुगतान, विद्युत निगम काट रहा कनेक्शन

Sat, 23 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mill is not paying sugarcane, electricity corporation is cutting connection
शामली में जिला पंचायत की बैठक में भाग लेते जिला पंचायत सदस्य व अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बकाया गन्ना भुगतान और दस हजार से ज्यादा के बकायेदार किसानों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने का मुद्दा विपक्षी सदस्यों और विधायकों ने उठाया। भैंसवाल बाईपास पर अंडरपास का निर्माण, रजबहे की पटरी, पुल और सड़कों के निर्माण के मुद्दे भी गूंजे।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में शनिवार दोपहर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2022-23 की 162.62 करोड़ रुपये की जिला योजना, वर्ष 2022 का संशोधित बजट और वर्ष 2022-23 का मूल बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर 20.29 करोड़ आय और 20.28 करोड़ व्यय का प्रस्ताव रखा गया। जिला पंचायत को वर्ष 2022-23 में पंचम राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त के अंतर्गत प्राप्त होने वाली धनराशि के संबंध में कार्य योजना बनाने को स्वीकृति दी गई। जिला पंचायत में संविदा पदों को सृजन प्रस्ताव भी शासन को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया। मनरेगा के 16.22 करोड़ रुपये का लेबर बजट का अनुमोदन दिया गया। जिला पंचायत द्वारा कुडाना रोड पर संचालित गोआश्रय स्थल में मार्ग, भूसा भंडारण के लिए शेड व पशु शेड में फर्श ठीक कराने की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

पिछली बैठक के प्रस्ताव पर नहीं हुआ काम
बैठक में जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार पंवार ने कहा कि नवीन मुख्यालय और दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे को जोड़ने के लिए भैंसवाल बाईपास का निर्माण हो चुका है। सिलावर के पास रेलवे लाइन का अंडरपास न बनने से भैंसवाल बाईपास का उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भैंसवाल रजबहे का पुल तीन साल से क्षतिग्रस्त है। इसके निर्माण के लिए पूर्वी यमुना नहर खंड से ग्रामीण मांग कर रहे हैं। पिछली बैठक में पुल निर्माण और भैंसवाल गांव की आर्युवेदिक डिस्पेंसरी सिलावर में शिफ्ट करने की मांग उठाई गई थी। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने आश्वासन दिया कि जल्द कैराना सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली दिशा की बैठक में रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर भैंसवाल बाईपास के अंडरपास की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य व शिक्षक पर कार्रवाई की मांग
बैठक में कांधला के ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक ने एलम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने और मखमूलपुर में एक शिक्षक द्वारा पेड़ काटने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की जांच के बाद बीएसए ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीएसए राहुल शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार कॉलेज की प्रबंध समिति को है। बैठक में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली खान, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास, जिला पंचायत के सदस्य शेफाली चौहान, डॉ. नीरज सैनी, अनिल कश्यप, सुमन चौहान, डोली देवी, शर्मिष्ठा, ओमवती, अंजली, बबली, फरजाना, नफीसा, सीमा, उमेश कुमार, प्रवेज अली, अजीम खां, विनोद कुमार, अरविंद पंवार, अमित कुमार, कांधला के प्रमुख विनोद मलिक, हर्षल चौधरी कैराना, रामपाल सिंह ऊन, प्रियंका थानाभवन आदि मौजूद रहे। संचालन एएमए मुकेश जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed