फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mill closed due to chain break, sugarcane vehicles jammed in the city

चेन टूटने से मिल बंद, शहर में गन्ने के वाहनों से लगा जाम

Sun, 08 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mill closed due to chain break, sugarcane vehicles jammed in the city
शामली। अपर दोआब शामली चीनी मिल में बायलर धीमी गति से चलने और चेन टूट जाने से शहर के मुख्य मार्गों पर गन्ने के वाहनों का जाम लगा रहा है। शनिवार को ज्यादा गन्ना आने से शहर के कई मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई। जिसके चलते आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात दस बजे भी भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी।
विज्ञापन

अपर दोआब शामली चीनी मिल का बायलर शनिवार सुबह से ही धीमी गति से चलने से गन्ने की पेराई प्रभावित हो रही थी। दोपहर में मिल में चेन टूट जाने से गन्ना आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते शहर के मिल रोड, अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, कोतवाली रोड, अस्पताल रोड, हनुमान धाम रोड, वर्मा मार्केट, वीवी इंटर कालेज रोड समेत शहर के दूसरे मुख्य मार्गों पर गन्ने के ज्यादा वाहन आने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चीनी मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि चीनी मिल के बायलर धीमी गति से चल रहा है। जिससे गन्ने की पेराई कम हो रही है। ज्यादा गन्ना आने से शहर में जाम लग रहा है। उन्होंने बताया कि जाम कम करने के लिए रविवार को शामली चीनी मिल की ओर से कम इंडेंट की मांग शामली सहकारी गन्ना समिति से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रशासन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि दोपहर तीन बजे के लगभग मिल की चेन टूट जाने से पेराई ठप हो गई है। चीनी मिल की चेन ठीक होने में कम कम से दो घंटे लगेंगे। शाम को चीनी मिल चालू हो पाएगी।

जाम में गर्मी से बेहाल हुए वाहन चालक
दोपहर के समय जाम लगने से वाहन सड़क पर रेंगने लगे। तेज धूप में वाहन चालक पसीने-पसीने हो गए। गर्मी के चलते उनका बुरा हाल हो गया। दोपहर से शाम तक जाम के चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शहर के लोगों का कहना है कि इस सप्ताह में तीन-चार बार जाम लग चुका है। इस समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed