{"_id":"63e13ada674b5f687323bae4","slug":"meter-will-not-be-allowed-shamli-news-c-14-1-107843-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी कीमत पर नहीं लगने देंगे मीटर : सवित मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी कीमत पर नहीं लगने देंगे मीटर : सवित मलिक
Mon, 06 Feb 2023 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढी श्याम में नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन
शामली, कांधला। क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि विद्युत निगम के अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
गांव गढ़ी श्याम में सोमवार को विद्युत विभाग की टीम नलकूप पर विद्युत मीटर लगाने के लिए पहुंची थी। किसानों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह गांव से खेतों की ओर दौड़ पड़े। विद्युत मीटर लगा रही टीम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। किसान जसवंत, जनेश्वर, विजय सिंह, पप्पू, सुनील, रामपाल, रामकुमार, रामू, देवेंद्र, सुदेश पाल आदि ने कहा कि विद्युत टीम मनमानी कर रही है। जो बिल सरकार की ओर से निर्धारित है, वह किसान लगातार दे रहे हैं। विद्युत मीटर से किसानों पर अतिरिक्त बिल की मार पड़ेगी। नलकूपों पर हमारे उपकरण सुरक्षित नहीं है। आए दिन चोरी की वारदात नलकूपों पर हो रही है। इस विद्युत मीटर के चोरी होने पर इसका भुगतान की मार और किसान पर पड़ेगी।
किसानों का कहना है कि उनका गन्ना भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। जिसके साथ उन्हें अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत बिल इसके बाद भी किसान समय पर जमा करने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग उन पर विद्युत मीटर लगाकर अतिरिक्त भार डालना चाहता है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी बंद नहीं हुई तो सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।सरकार जबरदस्ती किसानों के नलकूप पर मीटर थोपना चाह रही है। सरकार ने मुफ्त बिजली का वादा किया था। अब जोर-जबरदस्ती कर मीटर ठोकने का काम करना चाहती है। सरकार की नीयत किसान और जवान के प्रति ठीक नहीं लग रही। अब जवान और किसान को आमने-सामने लाकर मीटर लगाना चाहते हैं। जवान और किसान देश की रक्षा करता है। लेकिन यह सरकार जवान और किसान को सामने लाकर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। कुछ भी हो जाए किसान यूनियन मीटर लगने का पुरजोर विरोध करती है और करती रहेगी। यह लड़ाई हम लोग पूरी मजबूती से गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे। लाठी-डंडे और गोलियों से हम लोग नहीं डरेंगे ।