फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Message to save water for better tomorrow

बेहतर कल के लिए जल बचाने का दिया संदेश

Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Message to save water for better tomorrow
थाना भवन निवासी गरिमा जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए। - फोटो : SHAMLI
बेहतर कल के लिए जल बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन

शामली। जल तो है सोना, इसे कभी मत खोना। इसी तरह के स्लोगन लिखे पोस्टर बनाकर विश्व भूगर्भ जल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े युवा स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने घर में छोटे भाई बहनों और गली मोहल्ले के छोटे बच्चों को जागरूक किया। उन्हें बताया कि पानी पीने के बाद टंकी बंद कर दें। बाजारों में चल रहे सरकारी नल और प्याऊ में चल रही टंकी को बंद कर पानी का दुरुपयोग रोका। लोगों को बताया कि जल का दोहन रोकें।
कैराना की खुशी ने अपनी पेंटिंग में संदेश दिया कि कि जल है तो कल है। आज बचाएंगे तो कल पाएंगे। आज बताएंगे तो कल पछताएंगे का संदेश दिया। इसी तरह कांधला की नीलम ने अपने संदेश में बताया कि जल तो है सोना, इसे कभी ना खोना। थानाभवन की मुस्कान, जलालाबाद की सना, मंटी हसनपुर की नीतू के अलावा जलालाबाद की फाइका ने अपनी पेंटिंग से जल संरक्षण का संदेश दिया। कांधला की हेमा ठाकुर ने पेंटिंग से जल का महत्व बताया।
विज्ञापन

छोटे भाई-बहनों को बताया टंकी खुली ना छोडे़ं
वकीलगढ़ की प्रियंका और खेड़ीकरमू की पिंकी ने अपने छोटे भाई बहन और पड़ोस में जाकर छोटे बच्चों को टंकी खुली ना छोड़ने की शपथ दिलाई। थानाभवन की प्रियंका ने अपने मोहल्ले के छोटे बच्चों को पानी बचाने के तरीके बताए। कहा कि पानी पीने के बाद टंकी को बंद कर दें, ताकि पानी व्यर्थ ना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर भी बचाया पानी
वीवीपीजी कालेज शामली के छात्र सुहेब ने शामली ने अपने आसपास मोहल्ले में लगी सरकारी टंकियों को बंद करके पानी बहने से बचाया और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया। शहर के वीवीपीजी कालेज के छात्र माइकल ने अपने गांव दरहगाहपुर में खेत की टूटी डोल से बह रहे पानी को डोल ठीक करके रोका। उन्होंने आसपास के किसानों से भी कहा कि नलकूप से उतना ही पानी चलाएं जितना खेत को जरूरी हो।

खेड़ीकरमू निवासी पिंकी जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए।

खेड़ीकरमू निवासी पिंकी जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए।- फोटो : SHAMLI

नजरीन शामली

नजरीन शामली- फोटो : SHAMLI

खुशी वर्मा कैराना

खुशी वर्मा कैराना- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed