फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meritorious Honors at Bairagi Pratibha Samman ceremony

बैरागी प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान

Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Meritorious Honors at Bairagi Pratibha Samman ceremony
कैराना के गांव तीतरवाडा में बैरागी समाज की धर्मशाला का फीता काट कर उद्घाघाटन करते सांसद प्रदीप ? - फोटो : SHAMLI
बैरागी प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

कैराना। तीतरवाड़ा में बैरागी समाज की धर्मशाला का उद्घाटन किया गया। बैरागी प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूलों के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गांव तीतरवाड़ा में बैरागी समाज द्वारा वीर वृन्दा बैरागी धर्मशाला का निर्माण कराया गया है। रविवार को मुख्य अतिथि कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा नेता अनिल चौहान, भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह और बैरागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र पलवल ने फीता काट कर धर्मशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों के दो-दो प्रतिभाशाली बच्चों को बैरागी समाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जो कार्य धर्मशाला में अधूरे रह गए हैं उन्हें वह पूरा कराएंगे। इस दौरान तीतरवाड़ा के ग्रामीण विनोद कुमार, राहुल शर्मा, गुरदास बजरंगी, संदीप, राजीव ने सांसद को ज्ञापन गांव के तालाब की खुदाई एवं सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की। इसके अलावा गांव में अस्थायी गोशाला की भी मांग की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संदीप बैरागी, पूर्व प्रधान रगबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed