फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mercury rolled, cold Enhanced

पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी

Thu, 21 Jan 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, शामली
ब्यूरो / अमर उजाला, शामली Updated Thu, 21 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mercury rolled, cold Enhanced
शामली। मौसम का बदला मिजाज परेशानी का सबब बन गया है। सुबह के समय कोहरा, आकाश में बादल छाए रहने से पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क गया। कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबक गए हैं, जिससे बाजारों में रौनक गायब हो गई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह के समय कोहरा, दिन में धूप, शाम के समय कोहरा छा जाता था। पूरी रात कोहरा-पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई है। बुधवार सुबह से आकाश में बादल और बर्फीली हवाएं चलने से मौसम काफी ठंडा रहा।
विज्ञापन


पूरे दिन भगवान सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से कड़ाके ठंड से पूरे दिन लोग अपने बिस्तरों में दुबके रहे। 24 घंटे में रात के तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के बड़ाबाजार, गांधी चौक, नया बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरू रोड जैसे प्रमुख बाजारों में रौनक गायब हो गई है।

प. उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि कड़ाकेदार ठंड पड़ने से बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाॅ. पीके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन दिन और मौसम ठंडा रहेगा। रात में पाला-बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।

अब 24 को खुलेंगे विद्यालय 
शामली। कड़ाके की सर्दी और कोहरे को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 23 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मौसम ठीक रहा, तो अब 24 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। जिला प्रशासन ने पूर्व में 19, 20 और 21 जनवरी का अवकाश घोषित किया था। बुधवार को भी कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ी, जिसके चलते विद्यालयों के अवकाश बढ़ा दिया गया है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सर्दी के प्रकोप को देखते हुए कक्षा-एक से आठ तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी के विद्यालयों में 23 तक अवकाश रहेगा। इस अवधि में यदि कोई भी विद्यालय संचालित होता पाया जाता है, तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed