फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mercury drops to seven degrees Celsius

बूंदाबांदी से सात डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़का

Fri, 08 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops to seven degrees Celsius
शामली में बूंदाबांदी के बीच गुजरती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार को हुई बूंदाबांदी से मौसम ने करवट ले ली है। पूरा दिन आकाश में बादल छाए रहे। रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। साथ ही 11 किलोमीटर हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। इससे अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम ठंडा होने से लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन

चार दिन से मौसम सामान्य था। बृहस्पतिवार की सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह दस थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही 11 किमी हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे एक बार फिर थोड़ी देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। शाम चार बजे के कुछ देर के लिए धूप निकली। बूंदाबांदी और हवा के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, ठंड का एहसास होते ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। बच्चे और बुजुर्ग गरम कपड़े पहने नजर आए। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

06 नवंबर का मौसम
अधिकतम न्यूनतम
29 डिग्री सेल्सियस 18 डिग्री सेल्सियस
07 नवंबर का मौसम
22 डिग्री सेल्सियस 17 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed