फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Merchants' performance against online shopping companies

ऑन लाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Merchants' performance against online shopping companies
ऑन लाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। ऑन लाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनियों के खिलाफ व्यापारियों ने शिव चौक पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अमेेजॉन के सीईओ के भारत में आने का विरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को उनसे बात करने से पहले व्यापारियों की सुननी चाहिए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी शहर के शिव चौक पर पहुंचे । उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भारत में ऑन लाइन शॉपिंग कराने वाली कंपनियां देश में व्यापार कारोबार चौपट करने पर तुली हैं। व्यापारी पर जीएसटी, इनकम टैक्स समेत तमाम टैक्स थोपे गए हैं। कई नियम कायदे बनाए गए हैं, लेकिन इन ऑन लाइन कंपनियों के लिए कोई टैक्स और नियम कायदे नहीं है। यही वजह है कि ये ग्राहकों को बड़ी छूट देकर बाजार से कम रेट पर माल बेच देती हैं। जिससे बाजार में लाखों रुपये लगाकर दुकान पर बैठा व्यापारी खाली है।
विज्ञापन

ऑन लाइन शॉपिंग कराने वाली अमेजॉन कंपनी के सीईओ अब भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे। देेश भर का व्यापारी इसका विरोध करता है। प्रधानमंत्री को सीईओ से मिलने से पहले देश के व्यापारी प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुननी चाहिए। उनका पक्ष जानने के बाद ही प्रधानमंत्री उनसे बात करें। व्यापारियों ने मांग उठाई कि ऑन लाइन शॉपिंग करने वाली कंपनियों पर भी जीएसटी, इनकम टैक्स और तमाम नियम कायदे लागू हों जो एक व्यापारी पर लगते हैं। व्यापारी संगठन देश भर में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक इन कंपनियों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान चलाएंगे। उनकी मांग है कि इन कंपनियों को भारत में कारोबार से सरकार को रोकना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, नरेश कुमार, राजीव गर्ग, रामलाल गुप्ता, रवि संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, महेश धीमान, शिवांक गर्ग, रामदयाल गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed