{"_id":"a807d105a74155e35ec27e34545e6a54","slug":"merchant-houses-warehouse-sealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी का मकान, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी का मकान, गोदाम सील
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बैंक का करोड़ों का लोन न चुकाने पर व्यापारी के मकान और गोदाम को सील कर दिया गया। मेरठ से आई बैंक अधिकारियों की टीम ने पुलिस को साथ लेकर यह कार्रवाई की। व्यापारी पर एसबीआई का करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये बकाया है।
मोहल्ला आर्यपुरी निवासी आशीष पुत्र अजय अग्रवाल की दिल्ली रोड स्थित कृष्णा इस्पात और कैराना रोड स्थित न्यू कृष्णा इस्पात के नाम से फैक्ट्री है। 2011 में आशीष ने दोनों फैक्ट्रियों पर एसबीआई से 11 करोड़ का लोन लिया। इस बीच घाटा होने पर दोनों फैक्ट्रियां बंद हो गईं और वह लोन की किस्त नहीं चुका पाए। 2014 में यह लोन बढ़कर करीब साढ़े 13 करोड़ रुपये हो गया। इस पर बैंक ने नोटिस जारी कर दिए, लेकिन आशीष पक्ष की ओर से नोटिस का भी कोई जवाब नहीं दिया गया।
कई बार बैंक की ओर से नोटिस जारी किए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। शनिवार को बैंक अधिकारियों कार्रवाई की। इस दौरान मेरठ से आए ऋण शाखा के चीफ मैनेजर अनिल अग्रवाल, चीफ मैनेजर यशपाल गाटा व मैनेजर एसएमई एवी चौधरी ने पुलिस बल साथ लेकर आशीष के मकान व प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आर्यपुरी स्थित एक गोदाम व मकान तथा वीवी इंटर कॉलेज रोड गोदाम पर सील लगा दी।
विज्ञापन
इससे पूर्व बैंक अधिकारियों ने उनकी दोनों फैक्ट्रियों पर भी सील लगा दी। सील कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की देखने के लिए भीड़ लग गई। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक वहीं मौजूद थे। हालांकि उन्होंने बैंक की ओर से की जा रही कार्रवाई का विरोध नहीं किया।