फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Memorandum submitted against the hike in electricity rates

बिजली दरों की बढ़ोतरी के विरोध में ज्ञापन सौंपा

Sat, 12 Oct 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against the hike in electricity rates
शामली एसडीएम को ज्ञापन देते शिव सेना कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिव सेना के मंडल महासचिव संजय कुमार वत्स के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपा। इसमें कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद तीन बार बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। हाल में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी से उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। नोटबंदी के बाद जहां व्यापार प्रभावित हो रहा है वहीं प्रदेश में दूसरे राज्यों की अपेक्षा बिजली की दर पहले से ज्यादा हैं। ऐसे मौके पर बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी सरासर गलत है। ज्ञापन में बिजली की दरें वापस लिए जाने की मांग की है। मौके पर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश शिवसेना सदस्यता प्रभारी मनोज सैनी, जिला प्रमुख जितेंद्र निर्वाल, कुलदीप शर्मा, रामपाल सरोहा, कमल बंसल, कुलदीप निर्वाल, रोहित, आदित्य निर्वाल, सूरजकुमार, प्रवीण कुमार, कुलदीप सिंह, विशाल कुमार, राकेश पांचाल, प्रवीण पांचाल, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed