{"_id":"615602f18ebc3e0bc5795e51","slug":"mega-camp-today-target-of-24200-people-to-get-anti-coronavirus-vaccines-shamli-news-mrt5586371118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंप आज, 24200 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंप आज, 24200 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन

शामली। अक्तूबर माह मेें स्वास्थ्य विभाग का पहला मेगा कैंप शुक्रवार को आयोजित होगा। जिले में 82 बूथों पर 24200 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मेगा कैंप में टीके लगाए जाने की व्यवस्था पूरी करने का दावा किया है।
शासन ने हर महीने तीन मेगा कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाने पर जोर दिया है। इसके चलते अक्तूबर माह का पहला मेगा कैंप शुक्रवार को होगा। मेगा कैंप में टीका लगवाने वाले लाभार्थियों का बूथों पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कैंप में 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को टीके लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 82 बूथों पर टीकाकरण किय गया जाएगा, जिनमें कुड़ाना ब्लाक के 15 बूथों पर कोवैक्सीन का टीका लगेगा, जबकि सभी बूथ पर कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शामली ब्लाक में जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखंडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली, नगर पालिका परिषद शामली, पुरानी गऊशाला पंसारियान शामली, बलभद्र मंदिर निकट सुभाष की चक्की के पास दयानंद नगर शामली, भूमियाखेड़ा मंदिर कांबोज कॉलोनी फव्वारा चौक शामली, राम रहीम बरात घर नानूपूरी शामली, देव गार्डन माजरा रोड शामली पर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने जनपदवासियों को बूथ पर ज्यादा से ज्यादा पहुंचकर कोविड-19 टीकाकरण कराने का अनुरोध किया है।