शामली: STF ने नकली करेंसी के साथ युवक को दबोचा, बंद कमरे में की पूछताछ, जल्द खुलेंगे बड़े राज
Shamli News : मेरठ एसटीएफ की टीम ने शामली में नकली करेंसी के साथ एक युवक को दबोचा है। पकड़े गए युवक से बंद कमरे में पूछताछ की गई।
विस्तार
मेरठ एसटीएफ की टीम ने शामली में नकली करेंसी के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया गया कि टीम ने करीब छह लाख की नकली करेंसी बरामद की है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नकली करेंसी की हेरा-फेरी करता पकड़ा गया है। पकड़ा गया व्यक्ति सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौ कुआं रोड का बताया जा रहा है।
एसटीएफ की टीम ने काफी देर तक शामली कोतवाली में आरोपी से पूछताछ की और उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
बुधवार को शाम के समय एसटीएफ ने कोतवाली पर आमद दर्ज कराने के बाद शहर के नौ कुआं रोड पर छापामारी की। यहां से एक युवक को हिरासत में लिया। जिसके पास से करीब छह लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद की गई। कोतवाल ने भी नकली करेंसी के साथ युवक को पकड़ने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें: UP: स्विमिंग पूल में डूबा जिगर का टुकड़ा, मौत से सूनी हुई मां की गोद, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से किया मना
वहीं, एसटीएफ और पुलिस अभी भी युवक से पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि पूछताछ में नकली करेंसी वाले बड़े गिरोह का भी खुलासा हो सकता है। कहा जा रहा है कि युवक के पास करीब दस लाख की नकली करेंसी है। बाकी रुपयों की बरामदगी के लिए एसटीएफ छापामारी कर रही है। गौरतलब है कि कई साल पहले नौ कुआं रोड से एक महिला को भी नकली नोटों की करेंसी के साथ पकड़ा गया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नूंह हिंसा के बाद मेरठ में अलर्ट, खुफिया विभाग एक्टिल, स्विमिंग पूल में डूबकर बच्चे की मौत