फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut-Karnal Highway: Pillars and trees became obstacles in bypass construction

मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास निर्माण में कई बाधाएं

Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut-Karnal Highway: Pillars and trees became obstacles in bypass construction
शुमली में गांव मुडेट के पास अधूरा पड़ा मेरठ-करनाल हाईवे का बाईपास। - फोटो : SHAMLI
मेरठ-करनाल हाईवे : बाईपास निर्माण में खंभे और पेड़ बने बाधा
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के चार किमी लंबाई के शामली बाईपास निर्माण में फिलहाल रुकावट ही रुकावट आ रही हैं। बधेव और मुंडेट गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पर चार लेन के पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। पेड़ और खंभे न हटने और मुंडेट के जंगल में भूमि अधिग्रहण न होना बड़ी समस्या है। दूसरी ओर, सहारनपुर रोड से अंबा विहार और श्याम विहार से होकर गुजरने वाले बाईपास की थ्री-डी का प्रकाशन होने के बाद भी भूमि खरीद और मुआवजा वितरण की कार्रवाई अधूरी है।
मेरठ-करनाल हाईवे और इसके बाईपास का निर्माण 31 मार्च 2023 तक पूरा होने का समय निर्धारित है। हाईवे पर बिड़ौली में यमुना नदी का पुल ओर बिड़ौली, म्यान कस्बा, अहमदगढ़, झिंझाना गाड़ीवाला चौक का फ्लाईओवर का कार्य अधूरा है। दूसरी ओर, बाईपास का छह किमी कार्य पूरा हो चुका है। बधेव और मुंडेट के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पुल निर्माण में सबसे बड़ी रुकावट डेढ़ दर्जन पेड़ और बिजली के खंभे न हटना है। पिछले दस माह से चार लेन का पूर्वी यमुना नहर पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। मुंडेट और गोहरनी गांव के जंगल के बीच 400 मीटर भूमि पर कब्जा नहीं मिला है। यहां बिजली के खंभे और पेड़ों का कटान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सहारनपुर रोड से बलवा बाईपास में मिलने वाले शामली बाईपास के लिए अंबा विहार और श्याम विहार की थ्री-डी की अधिसूचना का प्रकाशन होने के बाद भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई लंबित है। हालांकि निर्माण एजेंसी ने गोहरनी गांव के जंगल से रेलवे लाइन की क्रॉसिंग के पास फ्लाईओवर की सीमा तक 700 मीटर बाईपास पर काली परत डाल दी है। गोहरनी और शामली रेलवे क्रॉसिंग से सहारनपुर रोड तक बाईपास को भूमि मिल चुकी है। सहारनपुर रोड से शामली-करोड़ी रोड फ्लाईओवर सीमा तक बाईपास पर मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर दया सिंह का कहना कि मेरठ-करनाल हाईवे और इसके बाईपास का निर्माण अगले साल 31 मार्च 2023 तक होना है। 31 दिसंबर 2022 तक बिडौली में यमुना नदी पर दो लेन का पुल, बिड़ौली, म्यान कस्बा, अहमदगढ़, झिंझाना गाड़ी वाला चौराहे पर फ्लाईओवर, शामली-गोहरनी गांव के जंगल में रेलवे का फ्लाईओवर बाईपास कार्य पूरा हो जाएगा। मेरठ-करनाल का शामली बाईपास बलवा बाईपास पर शामली तहसील और सेहटा फ्लाईओवर के पास जुड़ेगा। बधेव व मुंडेट गांव के जंगल में पेड़ों का कटान और बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का जल्द ही समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed