{"_id":"1442e95b4a9c3409bf69b74f5e3eaa77","slug":"meena-alias-punishment-victory-crown-on-the-head-of-the-bhagavad-gita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना उर्फ गीता के सिर पर सजा जीत का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना उर्फ गीता के सिर पर सजा जीत का ताज
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन । थानाभवन ब्लाक प्रमुख पद के लिए रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सपा समर्थित प्रत्याशी मीना उर्फ गीता देवी ने 76 मत प्राप्त कर चुनाव जीत लिया। चुनाव जीतने के साथ सपा समर्थकों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे।
रविवार को ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ। सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले घंटे में तेजी से मतदान हुआ। इस दौरान 105 में से 77 मतदाताओं ने वोट डाल दी थी। करीब डेढ़ बजे तक 102 मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिए थे। जबकि एक मतदाता निर्धारित समय तक वोट डालने नहीं पहुंचा, वहीं एक सदस्य कैड़ी निवासी सोनू की हत्या हो चुकी थी। मतदान के दौरान आलाधिकारी भी निरीक्षण करने पहुंचे।
निर्धारित समय तीन बजे वोटों की गिनती शुरू हुई, जिसमें सपा समर्थित प्रत्याशी गीता देवी को 76 और पूर्व प्रमुख ठाकुर नेत्रपाल सिंह को 24 मत मिले। तीसरे उम्मीदवार सिपट्टर सिंह ने अपना मत गीता देवी के पक्ष में दिया। चुनाव अधिकारी हरेन्द्र उपाध्याय ने गीता देवी पत्नी शेर सिंह राणा को विजेता घोषित किया। जीत के बाद जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा के समर्थकों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप और मनीष चौहान, सहकारी संघ के चेयरमैन विवेक गोयल, प्रधान मुरसलीन आदि ने भी पहुंचकर विजेता को बधाई दी।
दोपहर लगभग 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप ने मतदान केन्द्र के भीतर जाने की कोशिश की, तो चुनाव लड़ रहे ठाकुर नेत्रपाल सिंह ने इसका विरोध किया, जिससे जमकर हंगामा हुआ।