फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical stores were closed in Shamli

शामली में बंद रहे मेडिकल स्टोर

Thu, 15 Oct 2015 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 15 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Medical stores were closed in Shamli
शामली। आल इंडिया आर्गेनाइजेशन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने प्रतिष्ठान बंद रखे। दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाकर धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उधर, शामली केमिस्ट एसोसिएशन ने बंद का विरोध करते हुए अपने प्रतिष्ठान खोले रखे।
विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार गोयल और महामंत्री दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण दवा विक्रेताओं ने विरोध प्रकट किया। यदि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री हुई, तो दवा उद्योग बंद हो जाएगा और नशीली दवा का प्रचलन बढ़ेगा।
विज्ञापन


जंतर मंतर दिल्ली पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए शामली से सुभाष तोमर, दीपक गुप्ता, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, योगेश कुमार, अमित जिंदल, संजय अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने बताया कि शामली के अलावा कांधला, कैराना, थानाभवन और झिंझाना के दवा विक्रेताओं ने भी प्रतिष्ठान बंद करके विरोध            प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, शामली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज सिंह मलिक ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से इस मुद्दे पर वार्ता कर समाधान करा लिया। ऑनलाइन प्रक्रिया को लागू नहीं करने पर नौ अक्तूबर को सहमति बन चुकी है। इस लिहाज से दवा व्यापार को बंद रखने का कोई औचित्य ही नहीं था। इसी कारण उनके संगठन से जुड़े लोगों ने अपने प्रतिष्ठान खोले रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed