फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical store found unlicensed in Keratu

केरटू में बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर

Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Medical store found unlicensed in Keratu
झिंझाना। क्षेत्र के गांव केरटू में बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने पुलिस के साथ जांच की। लाइसेंस न दिखाने पर स्टोर संचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्टोर से करीब 50 हजार रुपये कीमत की दवा बरामद कर सीज की गई है। इनमें कुछ नारकोटिक्स दवाएं भी मिली है। पांच दवाओं के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर के ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार और मुजफ्फरनगर के ड्रग इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने टीम के साथ गांव केरटू में एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर के बारे में शिकायत मिली थी कि वह बिना लाइसेंस के चल रहा है और कुछ नारकोटिक्स की दवाओं की भी बिक्री की जा रही है। स्टोर संचालक फारुख निवासी गांव सूबरी से लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने पर उसको हिरासत में ले लिया। जांच में मेडिकल स्टोर से कुछ नारकोटिक्स की दवाएं भी मिली है। स्टोर से करीब 50 हजार रुपये कीमत की दवाएं कब्जे में लेकर सीज की गई है। अलग-अलग दवाओं के पांच नमूने लिए गए है। थाना झिंझाना पर बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed