फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical college will be built in every district

हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज

Mon, 20 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Medical college will be built in every district
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में प्रैस वार्ता करते प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल - फोटो : SHAMLI
हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रत्येक जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना कराएगी। अगले छह माह में जिले में रोडवेज डिपो की कार्यशाला की स्थापना करके परिवहन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल हरड़ फतेहपुर गांव की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले का निरीक्षण करने के बाद जिला मुख्यालय में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पहुंचे। डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल का स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने भाजपा सरकार के साढे़ चार साल के उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है। जल्द ही शामली में पीपी माडल पर मेडिकल कालेज का निर्माण होगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में चार नए पार्क बनाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर शाम छह बजे के बाद सहारनपुर, दिल्ली, बागपत, मेरठ, करनाल, पानीपत के लिए बसें न होने के सवाल पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि उन्होंने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से मिलकर शामली रोडवेज की कार्यशाला का बजट अवमुक्त कराने का अनुरोध किया है। अगले छह माह में जिले की परिवहन समस्याओं में सुधार लाया जाएगा। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed