फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Medical college to be built soon in Shamli: Suresh Rana

मोदी-योगी ने विकास को दिया नया आयाम: सुरेश राणा

Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Medical college to be built soon in Shamli: Suresh Rana
थानाभावन भाजपा में जिला मंत्री बने पीयूष सैनी दाएं को सम्मानित करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
शामली में जल्द बनाया जाएगा मेडिकल कॉलेज : सुरेश राणा
विज्ञापन

थानाभवन। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मोदी एवं योगी ने देश के विकास को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शामली में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। रविवार को हसनपुर लुहारी गांव में आयोजित हुए जिला मंत्री पीयूष सैनी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री लोगों को संबोधित कर रहे थे।

रविवार को हसनपुर लुहारी के बस स्टैंड के निकट आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी ने किया। गन्ना मंत्री के साथ सभी भाजपा के पदाधिकारियों ने जिला मंत्री बने पीयूष सैनी को सम्मानित किया। इस मौके पर गन्ना मंत्री ने कहा कि हसनपुर लुहारी गांव में लोग लगातार राजकीय इंटर कॉलेज बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों का यह सपना साकार किया है। क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की जनता भी यह समझ चुकी है कि देश भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र मादलपुर, दामोदर सैनी, विशेष सिरोहा, पुनीत द्विवेदी, उपाध्यक्ष पंकज राणा, आनंद राणा, अनुज राणा, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र पाल, ठाकुर सोहनबीर, विपिन सैनी, सुभाष सैनी, संजय सैैनी, कुलदीप उर्फ नीटू, लोकेश सैनी, धर्मपाल सरदार, मैनपाल सैनी, नीरज सैनी, विशांत सैनी, सचिन सैनी, बाबूराम सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed