{"_id":"614a252e8ebc3e88b87e54c5","slug":"mda-seals-unauthorized-constructions-in-the-city-shamli-news-mrt5572778199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए ने शहर में अनाधिकृत निर्माणों पर की सील की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए ने शहर में अनाधिकृत निर्माणों पर की सील की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए ने शहर में अनाधिकृत निर्माणों पर सील लगाई
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शामली शहर में कई स्थानों पर बिना नक्शे पास किए व्यावसायिक भवनों पर सील लगाई।
मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता जयकरण सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ शहर के कैराना रोड, हनुमान रोड, कनिका कांप्लेक्स वर्मा मार्केट और सीबी गुप्ता कॉलोनी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सील लगाई। एमडीए की सील की कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण के शामली कार्यालय प्रभारी व अवर अभियंता जयकरण ने बताया कि कैराना रोड पर दो दुकानों, वर्मा मार्केट कनिका कंाप्लेक्स के पास एक सीबी गुप्ता कॉलोनी मे एक आवास में व्यावसायिक कांप्लेक्स के निर्माण को सील किया गया। अवर अभियंता ने बताया कि करनाल रोड पर एक व्यावसायिक कांप्लेक्स के स्वामी ने प्रार्थना पत्र देकर जुर्माना भरने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एक सप्ताह पूर्व कैराना-कांधला में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने कार्रवाई कर चुका है।