फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mayank selected in All India Weight Lifting Championship

मयंक का आल इंडिया वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चयन

Wed, 09 Mar 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mayank selected in All India Weight Lifting Championship
शामली में आल इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में चयनित रेलपार निवासी मयंक हुड्डा अपने कोच के सा? - फोटो : SHAMLI
मयंक का आल इंडिया वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चयन
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी वेट लिफ्टर मयंक हुड्डा ने मेरठ में आयोजित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की इंटर स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर आल इंडिया वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। वह अगले महीने छत्तीसगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। मयंक की सफलता पर परिजनों में भी खुशी का माहौल है।

मयंक ने बताया कि मेरठ के शहीद मंगल पांडेय कॉलेज में तीन और चार मार्च को विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय इंटर स्टेट चैंपियनशिप आयोजित हुई। इस चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने पर उसका चयन ऑल इंडिया वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उसकी सफलता पर कोच प्रवीण कुमार ने उन्हें बधाई दी। मयंक ने बताया कि वे अगले माह छत्तीसगढ़ में होने वाली ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 66 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इससे पहले मयंक ने 17, 18 दिसंबर को मेरठ की चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर 61 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed