फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   maths questions confused students

गणित के सवालों ने विद्यार्थियों को उलझाया

Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
maths questions confused students
शामली में मदरलैंड पब्लिक स्कूल से गणित की परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई 10वीं में गणित विषय की जिले के सभी आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 2604 विद्यार्थियों में 2568 ने परीक्षा दी, जबकि 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में सभी सवाल एनसीईआरटी पर आधारित रहे, लेकिन कुछ सवाल ऐसे रहे जिसमें विद्यार्थी उलझे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सीबीएसई 10वीं की गणित की स्टैंडर्ड और बेसिक की परीक्षा जिले के सभी आठ केंद्रों पर हुई। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि गणित स्टैंडर्ड की परीक्षा में 1907 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1880 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 27 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गणित बेसिक की परीक्षा में कुल 697 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 688 ने परीक्षा दी और नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से गणित विषय में कुल 2568 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कोविड 19 गाइड लाइन के अनुसार संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं परीक्षा में सभी सवाल एनसीईआरटी पर आधारित रहे, लेकिन कुछ सवाल ऐसे रहे जिसमें विद्यार्थी उलझे रहे। विद्यार्थियों ने बताया कि सभी प्रश्न कोर्स से ही आए थे, लेकिन कुछ सवालों को समझने में उलझन बनी रही। मदरलैंड पब्लिक स्कूल केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र केशव ने बताया कि प्रश्नपत्र में सभी सवाल एनसीईआरटी कोर्स से आए थे। दो तीन सवाल ऐसे थे, जो सीधे न आकर घुमाकर आए थे, जिन्हें समझने में थोड़ा वक्त लगा।
छात्र विनय ने बताया कि प्रश्नपत्र 40 अंक था और 14 सवाल आए थे। इनमें चार सवालों में दो प्रश्नों में एक को हल करना था। प्रश्नपत्र में गणना अधिक होने के कारण हल करने में समय ज्यादा लगा। प्रश्नपत्र न आसान था और न ही मुश्किल रहा। उसने सभी सवालों को हल किया। छात्रा निहारिका ने बताया कि प्रश्नपत्र कुल मिलाकर देखा जाए तो अच्छा ही रहा, क्योंकि एनसीईआरटी आधारित सभी प्रश्न आए थे। उसने सभी प्रश्नों को हल किया और उजसे बेहतर अंक मिलने की पूरी उम्मीद है। छात्रा पूर्णिमा ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा रहा। कुछ सवाल ऐसे थे, जिन्हें समझने में थोड़ी उलझन बनी, लेकिन समझने के बाद उन्हें हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

एनसीईआरटी बेस रहा गणित का पेपर
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के गणित के शिक्षक प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 10वीं में गणित का प्रश्नपत्र एनसीईआरटी बेस रहा। गणित बेसिक का प्रश्नपत्र अच्छा रहा। इसमें गणना वाले प्रश्न ज्यादा रहे। गणित स्टैंडर्ड का प्रश्नपत्र भी एनसीईआरटी कोर्स से ही था। इसमें दो-तीन सवाल ऐसे रहे जो सीधे तौर पर न होकर थोड़ा घुमाकर पूछे गए थे। इन सवालों को विद्यार्थियों को समझकर करना था। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed