फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Massive welcome of Jan Vishwas Yatra in Shamli

जन विश्वास यात्रा के लिए सुबह से शाम तक करना पड़ा इंतजार

Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Massive welcome of Jan Vishwas Yatra in Shamli
शामली में : जन विश्वास यात्रा स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली में जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

शामली। भाजपा की जन विश्वास यात्रा बुधवार को करीब छह घंटे की देरी से शहर की सीमा में पहुंची। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सुबह से शाम तक यात्रा का स्वागत करने के लिए इंतजार करते रहे। देरी की वजह से वीवी इंटर कॉलेज में होने वाली सभा भी स्थगित कर दी गई।
शाम करीब आठ बजे यात्रा ने शहर की सीमा में प्रवेश किया। एसटी तिराहा पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल के समर्थकों ने स्वागत किया। कुड़ाना मोड़, गुरुद्वारा तिराहा पर भी स्वागत किया। शिव चौक पर पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, राजन बत्रा, हरिओम पाठक, मोहित जैन, सचिन जैन ने स्वागत किया। वर्मा मार्केट में हरवीर मलिक ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा की अगुवानी की। वीवी इंटर कॉलेज, विजय चौक, कैराना रोड पर शांति केयर हॉस्पिटल के सामने, पूर्वी यमुना नहर पुल पर भी यात्रा का अनुराग शर्मा, कुशांक चौहान, सुखचैन वालिया और उनके समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई जगह मिष्ठान भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

यात्रा रथ पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सांसद प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह और विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर सवार रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म किया है। पहले गुंडाराज से त्रस्त लोग यहां से पलायन कर दूसरे राज्यों में चले जाते थे। भाजपा सरकार में माहौल बदला है और पलायन कराने वाले गुंडे ही पलायन कर गए। 2022 में एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा देर रात कंडेला गांव के सामने विवाह मंडप पहुंची वहां मृगांका चौहान और अनिल चौहान ने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा ने यहीं रात्रि विश्राम किया। बृहस्पतिवार को यात्रा बागपत के लिए रवाना होगी। स्वागत करने वालों में मानस संगल, अरुण कुमार संगल, अरविंद कुमार, अनित निर्वाल, पुनीत द्विवेदी, गुलबीर चौधरी, पवन तरार, कुलदीप रोड, रविंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

थानाभवन में हुआ जनविश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत
थानाभवन। भाजपा की जनविश्वास यात्रा का नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दोपहर से ही भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों में सवार होकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय से लगभग छह घंटे देरी से शाम छह बजे यात्रा थानाभवन पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत के समय रोड पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह आदि नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता का आभार व्यक्त किया। यात्रा के स्वागत में महेश गोयल, देशपाल सैनी, नरेंद्र त्यागी, रविंद्र शर्मा, अनिल गोयल, नीरज गोयल, बालेंद्र, बॉबी अरोड़ा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शामली में : जन विश्वास यात्रा  का  स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

शामली में : जन विश्वास यात्रा का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली में : जन विश्वास यात्रा स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

शामली में : जन विश्वास यात्रा स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed