फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mass vaccination will run in the district from July 1

जिले में एक जुलाई से चलेगा वृहद टीकाकरण

Sat, 19 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mass vaccination will run in the district from July 1
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार देर रात को कोविड-19 टीकाकरण को लेकर बैठक हुई। डीएम जसजीत कौर ने टीकाकरण की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि एक जुलाई से जनपद में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए वृृहद स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। इसके ट्रायल-रन हेतु कलस्टर बनाकर 21 जून दो ब्लाक कांधला व थानाभवन पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए डीएम ने शनिवार तक अन्य विभागों को मोबिलाइज करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि लक्षण के आधार पर छोटे बच्चों को कैटेगरीवाइज मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। 26 जून को जनपद की विधानसभाओं में इस कार्यक्रम का सांकेतिक रूप से शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आरके सागर, ब्लाक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिले में लगेंगे छह ऑक्सीजन प्लांट
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी समस्या ऑक्सीजन को लेकर आई थी। इसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ताकि कोरोना की तीसरी लहर से पहले ऑक्सीजन की कोई कमी न रहे।
उन्होंने बताया कि जुलाई में सभी छह ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिए जाएंगे। इनमें डिस्टिक मिनिरल फाउंडेशन द्वारा दो ऑक्सीजन प्लांट संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित किए जा चुके है। बाकी चार ऑक्सीजन प्लांट में शुगर मिल द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। सदर विधायक निधि से संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक ऑक्सीजन प्लांट, शुगर मिल द्वारा सीएचसी थानाभवन में एक ऑक्सीजन प्लांट और सांसद निधि से सीएचसी झिझांना में एक ऑक्सीजन प्लांट जल्द स्थापित किया जाएगा।

-------
सीएमओ ने ओपीडी में की मरीजों की जांच
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल शुक्रवार को सीएचसी शामली में सुबह दस बजे पहुंचे। उन्होंने दो घंटे ओपीडी में मरीजों की जांच की। सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर वह सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में बैठकर मरीजों की जांच कर उपचार करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने दो घंटे तक ओपीडी में बैठकर करीब 20 मरीजों की जांच कर उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed