फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Masjid demands reinstatement

मस्जिद दोबारा तामीर कराने की मांग

Wed, 06 Dec 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 06 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
 Masjid demands reinstatement
कैराना रोड मदरसे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित मौलाना। - फोटो : अमर उजाला
शामली में ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना शादाब कासमी ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद दोबारा तामीर होनी चाहिए। मामला अदालत में विचाराधीन है और हमें उम्मीद है कि हक की जीत होगी।
विज्ञापन
बुधवार को शामली में दिल्ली रोड स्थित तिमरशाह मदरसे में सभा हुई। इसमें 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुई घटना के बारे में बताया गया। ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या प्रकरण पर किसी भी तरह की गैर अदालती राय या बयानबाजी करना असंवैधानिक है। बाबरी मस्जिद सिर्फ मुसलिमों का मसला नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और सांप्रदायिक सद्भाव से जुड़ा है।
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव कारी उस्मान ने कहा कि बाबरी मस्जिद दोबारा उसी जगह तामीर की जाएं। 25 साल से इंसाफ का इंतजार है, हमें अदालत पर भरोसा है। जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद को शहीद किया, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि हक और इंसाफ का साथ दें। इस दौरान मुफ्ती अब्दुल समद, मुफ्ती तालिब, मौलाना जाहिद, मुफ्ती जाकिर, मौलाना वासिल, मौलाना अय्यूब, मौलाना साजिद, मुफ्ती शहजाद, मौलाना शौकीन, मौलाना नजाकत अली और कारी शमीम आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed