फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Married attempt to strangle

विवाहिता का गला घोंटकर हत्या का प्रयास

Sat, 10 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Married attempt to strangle
कैराना। अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख व स्कार्पियो की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। मामले में सीओ के निर्देश पर पुलिस ने पति सहित आठ ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के मेढकी दरवाजा निवासी इश्तकार की बेटी खुशनुमा ने सीओ को तहरीर दी थी कि उसका निकाह 21 दिसंबर 2018 को मोहल्ला इकरामपुरा निवासी शादाब के साथ हुआ था। उसके तीन माह की बेटी थी है। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में ढाई लाख रुपये व स्कार्पियो की मांग करते थे। 13 मार्च 2021 की दोपहर दो बजे वह खाना बना रही थी। इसी दौरान ससुराल वाले आये तथा उससे कहा कि अपने बाप के घर से रुपये व गाड़ी लेकर आ। उसके द्वारा इंकार करने पर ससुराल वालों ने उसके गले में चुनरी डाल कर गला घोंटने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर पड़ोसी आ गए जिसके बाद वह ससुराल वालों के चंगुल से निकल कर भागी। मामले में पुलिस ने पति शादाब, ससुर रईस, सास उईया, शरफराज, बाबू, फरजाना, बादशाह व ननद नाम अज्ञात निवासी मोहल्ला इकरामपुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed