फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Marriage Bureau will organize marriage of Divyangjan

मैरिज ब्यूरो कराएगा दिव्यांगजनों की शादी

Sun, 08 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Marriage Bureau will organize marriage of Divyangjan
शामली। जिले में दिव्यांगजनों की शादी के लिए अब दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मैरिज ब्यूरो की तरह भी कार्य करेगा।
विज्ञापन

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि दिव्यांगजनों की शादी के लिए विभाग 35 हजार रुपये तक का अनुदान देता है। दिव्यांगजनों का जीवन संघर्षमय है, जिसके चलते शादीशुदा पात्र दिव्यांगजन मिलना कठिन हो जाते हैं और अनुदान की राशि लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाती है। जिसको देखते हुए विभाग दिव्यांगजनों की शादी कराने में उनकी मदद करेगा। इसके लिए विकास भवन में स्थित दिव्यांगजन कार्यालय में अलग से एक काउंटर बनाया गया है, जो दिव्यांग मैरिज ब्यूरो का कार्य करेगा।

इच्छुक दिव्यांगजन काउंटर पर अपना बायोडाटा, मोबाइल नंबर व अपने फोटो जमा कर सकते है। उन्हें कैसा वर/वधु चाहिए इस बारे में भी अपने बायोडाटा में विवरण दे सकते हैं। दिव्यांगजन शादी अनुदान योजना के तहत अगर वर दिव्यांग है, तो 15000, वधू दिव्यांग है तो 20000 व दोनों दिव्यांग है तो 35000 की धनराशि दिलाई जाएगी। दिव्यांग मैरिज ब्यूरो निशुल्क होगा, जिसका कोई व्यवसायिक उद्देश्य नहीं होगा। यह सिर्फ दिव्यांगजनों को उनके के लिए उचित वर की तलाश करने में मदद करेगा। परिजनों को एक-दूसरे के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएगा। आगे की समस्त जांच पड़ताल व औपचारिकताएं परिजन खुद करेंगे और आपसी सहमति से स्वयं ही निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed