फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Markets decorated with Kanha's makeup

कान्हा के शृंगार से सज गए बाजार

Sun, 09 Aug 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Markets decorated with Kanha's makeup
शामली श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दुकान पर सजे कान्हा जी के पालने - फोटो : SHAMLI
शामली। जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा के शृंगार से बाजार सज गए हैं। कन्हैया की रंग बिरंगी पोशाक, बांसुरी, मुकुट, झूला आदि सामान भरपूर मात्रा में बाजारों में उपलब्ध है। इतना ही नहीं चांदी से बनी कान्हा की मूर्तियां भी ग्राहकों का मनमोह रही हैं। अहमदाबाद से कन्हैया के मुकुट मंगाए गए हैं तो दिल्ली और मुजफ्फरनगर से झूले आए हैं। वृंदावन से रंग बिरंगे, आकर्षक परिधान, पालने में झूलते हुए ठाकुर जी, मोतियों की मालाएं मंगाई गईं हैं। हरियाली तीज और राखी पर मंदी की मार झेलने के बाद विक्रेता श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उम्मीद लगाए बैठे हैं। 11 और 12 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ठाकुर जी को नए परिधानों में सजाकर विधि विधान से पूजा अर्चना करने का विधान है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी के झूले, परिधान, मुकुट, बांसुरी की अच्छी खासी मांग और बिक्री होती है। जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, शिवचौक, धीमानपुरा, हनुमान धाम, वीवी इंटर कालेज व हनुमान रोड, माजरा रोड की दुकानों पर कान्हा के शृंगार के जरूरी सामान की बिक्री होती है। शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के बाद बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना कारोबार पर डाल सकता है असर
- पिछले साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार पर ठाकुुर जी के परिधान, पालने, मुकुुट, बांसुरी की अच्छी खासी बिक्री हुई थी। इस बार कोरोना के कारण हॉटस्पॉट में आम परिवारों के फंसने से 50 फीसदी बिक्री प्रभावित होने की आशंका है। उनके यहां 600- 700 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक नए परिधानों में सजे ठाकुर जी हैं। जबकि ठाकुर जी के परिधान 25 रुपये से लेकर 500 रुपये की कीमत में हैं। - पंकज गर्ग, व्यापारी बड़ा बाजार।

- जन्माष्टमी पर फिलहाल ग्राहक कम है, त्यौहार नजदीक आने पर मांग बढ़ेगी- शुक्रवार तक बाजार में बहुत ज्यादा खरीदार नहीं थे। शनिवार और रविवार का लॉकडाउन है। सोमवार और मंगलवार का दिन बिक्री के लिए बचा है। जो कुछ बिक्री होगी वह इन्हीं दो दिनों में होनी है। - करुण द्विवेदी, दुकानदार गांधी चौक।
चांदी के भी लड्डू गोपाल
- चांदी के 30- 40 ग्राम के लड्डू गोपाल तीन हजार रुपये तक है। चांदी का झूला 150- 200 ग्राम का 10-15 हजार रुपये तक बिक्री मूल्य है। मुकुट और बांसुरी एक हजार से लेकर 1500 रुपये तक है। सोना- चांदी मंहगा होने से चांदी के लड्डू गोपाल की मांग कम हो रही है। चांदी के झूला- पालना की मांग घट गई है। - रवि संगल, सराफा व्यापारी।
ठाकुुर जी के सामानों का मूल्य
ड्रेस- 25- 500 रुपये,
झूला-पालना- 100- 600 रुपये,
मुकुट 25- 150 रुपये,
मालाएं 10- 250 रुपये,
बांसुुरी 10- 70 रुपये,
तैयार संपूर्ण ठाकुर जी का मूल्य साइज नंबरों में --- मूल्य
एक नंबर- 350- 400 रुपये,
दो नंबर - 450- 500 रुपये,
तीन नंबर-- 500- 600रुपये,
चार- पांच नंबर--- 600- 1200 रुपये,

शामली श्री कृष्ण जन्माष्टमी  पर  दुकान पर  सजा कान्हा जी का पालना

शामली श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दुकान पर सजा कान्हा जी का पालना- फोटो : SHAMLI

 

शामली श्री कृष्ण जन्माष्टमी  पर  पालने में सजे कान्हा

शामली श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पालने में सजे कान्हा- फोटो : SHAMLI

 

शामली श्री कृष्ण जन्माष्टमी  पर  पालने में सजे कान्हा

शामली श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पालने में सजे कान्हा- फोटो : SHAMLI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed