फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Markets decorated on Holi, good business prospects

होली पर सज गए बाजार, अच्छे कारोबार के आसार

Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Markets decorated on Holi, good business prospects
शामली। होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार सज गए हैं। बाजारों में दुकानों पर गुलाल और पिचकारी के साथ अन्य सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी है। इस बार व्यापारी होली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में होली का पर्व 17 व 18 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। होली के रंग में बाजार भी रंगे हुए नजर आने लगे हैं। बाजार में रंग बिरंगे गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजियां के हार और मेवा से दुकानें सजी हुई हैं। बच्चे अभी से होली के मूड में आ गए हैं। होली पर बहनों के यहां हार और मिठाई के साथ कोथली ले जाने की परंपरा के चलते खरीदारी के लिए शनिवार को लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। इसके चलते बाजार में चहल-पहल बनी रही। गुलाल, रंग और पिचकारी के विक्रेता नीरज तायल ने बताया कि पिछली बार होली पर कारोबार काफी मंदा रहा। इस बार बढ़ने की उम्मीद है। कई तरह रंगों और पिचकारी की वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। विवेक बंसल ने बताया कि इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक की उपलब्ध है। टैंक के रूप में पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में उपलब्ध है। इसके अलावा फैंसी पाइप की भी बाजार में धूम मची है। बच्चे स्पाइडर मैन, छोटा भीम आदि को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 519 स्थानों पर होगा हालिका दहन
शामली। जिले में बुधवार को 519 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली और उससे अगले दिन दुल्हैंडी के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। पैदल मार्च निकाले जा रहे हैं और थानों में शांति समिति की बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर गुलाल रंगों व पिचकारियों से सजी दुकानें
कैराना। होली पर्व पर इस्तेमाल होने वाले गुलाल, रंगों, पिचकारियों और रंगीन स्प्रे से दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों को पिछले साल के मुकाबले अबकी बार व्यापार अच्छा रहने की उम्मीद है।

आगामी 17 व 18 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। नगर के चौक बाजार, पुराना बाजार व जोड़वां कुआं आदि स्थानों पर दुकानें रंगों व पिचकारियों से सज गई हैं। दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर अच्छी कंपनी के गुलाल, अलग-अलग तरह के रंग, पिचकारी, मास्क, पक्के रंग व रंग डालने वाले स्प्रे उपलब्ध हैं। पिछले साल कोरोना के कारण होली पर्व पर व्यापार अच्छा नहीं हो पाया था, लेकिन अबकी बार त्योहारों पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं। जिस कारण उनको अबकी बार होली पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed