{"_id":"6a15eeecdb1a2733060412f7","slug":"markets-buzz-with-preparations-for-bakrid-shamli-news-c-26-1-sal1002-166278-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बकरीद की तैयारियों से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बकरीद की तैयारियों से बाजार गुलजार
Wed, 27 May 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 27 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
शामली अयोध्या चौक पर बकरा ईद पर कपड़ो की खरीदारी करती महिलाएं । संवाद
शामली/झिंझाना। कुर्बानी का पर्व बकरीद (ईद-उल-जुहा) बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके चलते बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शाम के समय दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के कबाड़ी बाजार, नया बाजार, नेहरू मार्केट में कपड़े, काॅस्मेटिक व घरेलू सामानों की खरीदारी जोरों पर है।
बकरीद पर ठाइ सेवई और कई पारंपरिक पकवान बनाए जाएंगे। इसी को लेकर बाजार में सेवई की दुकानों पर खास चहल-पहल दिखाई दे रही है। खुली सेवई 80 से 140 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। सेवई का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग सूखे मेवे की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
दुकानदार इंतजार, नफीस ने बताया कि त्योहार के कारण बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है। किसमिस 500 से 550 रुपये किलो, काजू 800 से 900 रुपये किग्रा, बादाम 950 से 1200 रुपये किग्रा व मखाना 1200 से 2000 रुपये किग्रा तक बिक रहा है। वहीं, कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ है।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी विनोद कुमार संगल ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहक रेडिमेड चिकन के कपड़े, कॉटन सूट अधिक पसंद कर रहे हैं। सूट 1200 से 3000 रुपये, कुर्ती 400 से 1000 रुपये, सरारा 2000 से 3500 रुपये व गरारा 1200 से 2000 रुपये तक दुकान पर उपलब्ध है। कॉस्मेटिक दुकानदार साबिर ने बताया कि महिलाएं फिरोजाबादी कंगन, रंगीन चूड़ियां, कश्मीरी झुमके की खरीदारी कर रही हैं। महिला रुकसाना का कहना है कि बकरीद से पहले ही खरीदारी कर ली है। सितारा बेगम का कहना है कि मेवे की कीमत अधिक होने से परिवार पर आर्थिक भार पड़ेगा। मुस्कान का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी मिल जुलकर त्योहार मनाया जाएगा।