फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Marketing executives cite for not purchasing paddy

धान खरीद न होने पर विपणन अधिकारी तलब

Thu, 15 Oct 2015 01:00 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 15 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शामली में छह और मुजफ्फरनगर में 18 धान खरीद केंद्र बनवाए गए हैं। शामली जिले में एक भी केंद्र पर धान की खरीद न होने पर उन्होंने विपणन अधिकारी को तलब कर लिया।
विज्ञापन


   संजीव बालियान ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के लिए जारी की जा रही धनराशि को उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही की वजह से किसानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। बताया कि ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई के लिए 2800 करोड़ रुपये भिजवाए गए थे।
विज्ञापन


  एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों का  पूरा गन्ना मूल्य भुगतान हो चुका है, यूपी में ही किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं, धान  खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि यूपी के खाद्य सचिव से बात हुई  थी, जिसके बाद मुजफ्फरनगर में 18 और शामली जिले में छह खरीद  केंद्र बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीद केंद्र चालू नहीं होने पर उन्होंने तभी जिला विपणन अधिकारी को कॉल की। उनसे पूछा कि अब तक केंद्रों पर धान की खरीद क्यों नहीं हुई। उन्होंने निर्देश दिया कि धान खरीद केंद्र  कब चालू हुए और कितना धान खरीदा गया, इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर भिजवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed