फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   March on foot to demand relief package

राहत पैकेज की मांग के लिए निकाला पैदल मार्च

Fri, 15 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
March on foot to demand relief package
ामली शिव चौक पर प्रदर्शन करते व्यपारी - फोटो : SHAMLI
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने राहत पैकेज की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापारी सुभाष चौक शिव मूर्ति पर इकट्ठा हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में धीमानपुरा पेट्रोल पंप तथा गांधी चौक तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। व्यापारियों ने आर्थिक राहत पैकेज की मांग को लेकर नारे लगाए। एसडीएम सदर प्रदीप कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कोरोना संकटकाल में प्रदेश के व्यापारियों के व्यापार तीन माह तक लगातार बंद रहे। इससे उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उनकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को उद्योगों की तरह आर्थिक राहत पैकेज जारी करना चाहिए। मौके पर ब्रजभूषण संगल, सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, पंकज वालिया, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, शिवांक गर्ग, मनोज मित्तल, सुखपाल दीवान, वीरेंद्र जैन, पवन गोयल आदि मौजूद रहे।

शामली में पैदल मार्च निकालते व्यपारी

शामली में पैदल मार्च निकालते व्यपारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed