फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many youths who came to vote fake were detained

फर्जी मतदान करने पहुंचे कई युवकों को हिरासत में लिया

Thu, 10 Feb 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Many youths who came to vote fake were detained
शामली, जलालाबाद। जलालाबाद क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। गांव सोहजनी उमरपुर में एक बूथ पर सुबह छह बजे ईवीएम मशीन चेकिंग दौरान चल नहीं सकी। पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार की शिकायत पर दूसरी ईवीएम मशीन से मतदान सुबह सात बजे से शुरू कराया। जलालाबाद के जूनियर हाई स्कूल, प्राइमरी स्कूल नंबर एक, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथों पर कुछ युवकों को फर्जी मतदान के लिए पहुंचने पर हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। छिटपुट मामूली कहासुनी के बीच जलालाबाद क्षेत्र के गांव दभेड़ी, दुलावा, अंबेहटा याकूबपुर, कादरपुर, अहमदपुर, सोहजनी डेरा, सोहजनी उमरपुर, हसनपुर लुहारी, उमरपुर, जानीपुर, दकोड़ी जमालपुर, चंदेना माल, उमरपुर, इरशादपुर माजरा, नागल में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह रहा। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रही। प्रत्याशियों के एजेंट को मतदान कक्ष के बाहर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed