फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many veterans Politics learned from Charan Singh

कई दिग्गजों ने चौधरी चरण सिंह से सीखा राजनीति का क, ख, ग

Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Many veterans Politics learned from Charan Singh
कांधला बुढ़ाना मार्ग पर परासौली गांव के पास पन्नी से बंधी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा - फोटो : SHAMLI
कई दिग्गजों ने चौ. चरण सिंह से सीखा राजनीति का ककहरा
विज्ञापन

शामली। किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिले से गहरा नाता रहा है। उनकी आत्मा यहां की सरजमीं में रमी हुई है। उनके कई अनुयायी केंद्र और यूपी सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक रहे चुके हैं। चौधरी चरण सिंह की राजनीतिक पाठशाला में जिले के कई दिग्गजों ने राजनीति का क, ख, ग सीखा।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के परिवार से जिले के जसाला गांव के चौधरी अजब सिंह, जलालाबाद के किला परिवार और गढ़ीपुख्ता के आलम और शामली के बाबू सिंह परिवार के अटूट संबंध रहे हैं। बड़े चौधरी की पत्नी गायत्री देवी वर्ष 1980 में कैराना लोकसभा चुनाव लड़कर सांसद चुनी गईं थीं। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह लालूखेड़ी और श्री हनुमान धाम में लोकसभा चुनाव में विशाल चुनावी सभा में आए थे। पूर्व विधायक चौधरी बाबू सिंह के माजरा मोहल्ले में उनके आवास पर भी गए थे। चौधरी चरण सिंह के सानिध्य में चौधरी अजब सिंह ने 1969 में कांधला विधानसभा से राजनीति की शुरुआत की थी और विधायक बने। पूर्व विधायक चौधरी अजब सिंह के भतीजे और पूर्व केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहे डाक्टर यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद अमीर आलम खां, हरेंद्र मलिक ने चौधरी चरण सिंह से राजनीति का क, ख, ग सीखा।
विज्ञापन

- वर्षों से चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को अनावरण का इंतजार
शामली। परासौली गांव के पास वर्षों से स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा अनावरण का इंतजार कर रही है।
चौगामा नहर के निर्माण के समय परासौली गांव के पास सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क विकसित करके उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। 16 साल पूर्व किसानों के मसीहा और पूर्व चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा आज भी ढकी हुई है। भाजपा, रालोद और सपा की प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं अनुराधा चौधरी ने यह प्रतिमा स्थापित कराई थी। 16 साल से सिंचाई विभाग और प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमा का लोकार्पण करने की सुध नहीं ली गई। चौधरी चरण सिंह के नाम पर राजनीति करने वाले दलों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। संवाद

कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर परासौली गांव के पास पन्नी से बंधी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा

कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर परासौली गांव के पास पन्नी से बंधी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा- फोटो : SHAMLI

शामली पूर्व विधायक बाबू सिंह के आवास पर समर्थकों से वार्ता करते पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चर?

शामली पूर्व विधायक बाबू सिंह के आवास पर समर्थकों से वार्ता करते पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चर?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed