फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many people sitting on dharna at the police station against the history sheeter

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ थाने पर धरने पर बैठे कई लोग

Thu, 13 Oct 2022 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Many people sitting on dharna at the police station against the history sheeter
कांधला थाने में धरने पर बैठे लोग - फोटो : SHAMLI
शामली, कांधला। कस्बे के कई लोगों ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन कस्बे के लोगों को निशाना बनाकर झूठे मुकदमे कायम कराता रहता है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर लखनऊ और हरियाणा सहित कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। कस्बावासियों का आरोप कि वह कस्बे के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाकर रुपये ऐंठने का काम करता है। कई वर्ष पूर्व उसने गोंडा के एसएसपी नवनीत राणा और गोंडा के जेलर पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। सपा सरकार में मंत्री रहे केसी पांडे के लेटर पैड पर हस्ताक्षर कर जेलर का तबादला भी करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि दो दिन पूर्व उसने कस्बे के ही वार्ड नंबर-तीन भाजपा सभासद दीपक सैनी के घर में घुसकर फायरिंग करते हुए मोबाइल लूट लिया था और हिस्ट्रीशीटर ने ही भाजपा सभासद दीपक सैनी के खिलाफ ही महिलाओं के फोटो खींचने का आरोप लगाते तहरीर पुलिस को दे दी। आरोप है कि पुलिस भाजपा सभासद पर ही फैसले का दबाव बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सभासद दीपक सैनी के नेतृत्व में कस्बे के कई लोग सड़कों पर उतर आए। कस्बे के लोग हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। इस मौके रिक्की रावत, बिट्टू सैनी, मांगेराम सैनी, दिनेश कुमार, सुधीर, अर्जुन सिंह, राजीव कुमार, सुभाष चंद्र व घनश्याम सैनी आदि मौजूद रहे। उधर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed