फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mantra of victory is to increase voting percentage: Shah

अमित शाह ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाकर चुनाव जीतने का दिया मंत्र

Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mantra of victory is to increase voting percentage: Shah
कैराना में साधु स्वीट्स की दुकान पर पलायन के बाद वापस लौटे परिवारों से मिलते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : SHAMLI
शामली। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कैराना दौरे के बाद शहर के ऑर्चिड होटल में शामली और बागपत के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी को जीत का मंत्र दिया। तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी रैली नहीं होंगी। ऐसे में कार्यकर्ता लोगों के बीच घर-घर पहुंचे। पार्टी के मतदाताओं की वोटिंग 90 फीसदी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने शामली और बागपत जिले के मंडल अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और पार्टी प्रतियाशियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में गृह मंत्री ने मंडल अध्यक्षों से बूथों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में संगठन की जिम्मेदारी अधिक रहेगी। सभी कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत लगा दें। हर मतदाता के बीच पहुंचकर उन्हें पार्टी की योजनाओं की जानकारी दें। अपने बूथ अध्यक्षों को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रेरित करें। किसी भी स्थिति में पार्टी के मतदाताओं का वोट 90 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। बैठक के बाद वह सड़क मार्ग से मेरठ के लिए रवाना हो गए। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, सांसद प्रदीप चौधरी विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत विधायक केपी मलिक, कैराना प्रत्याशी मृगांका सिंह, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पुनीत द्विवेदी, मानस संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed