फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Manish Chauhan and Chaudhary face ICRA

मनीष चौहान और इकरा चौधरी आमने-सामने

Mon, 05 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली Updated Mon, 05 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड-14 से पूर्व मंत्री का बेटा एवं मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व पूर्व सांसद की बेटी इकरा चौधरी आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे। रविवार को मनीष चौहान व उसकी पत्नी शैफाली चौहान व पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम की पुत्री इकरा चौधरी समेत 37 नामांकन पत्र खरीद गए हैं।
विज्ञापन


तीसरे चरण के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 14, 15, 16, 17, 18, 19 पर पिछले दो दिन में नामांकन पत्र खरीदने में होड़ लगी रही। शनिवार को 87 नामांकन पत्र खरीदे गए। रविवार को जिला पंचायत के वार्ड 14 से मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम की पुत्री इकरा चौधरी ने नामांकन पत्र खरीदा। संभावना है कि इन दोनों में कड़ा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी शैफाली चौहान ने भी सदस्य पद के वार्ड 16 से नामांकन पत्र खरीदा है। जिला पंचायत के वार्ड 14,15, 16, 17, 18,19 से 37 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वार्ड चौदह से चार, पंद्रह से छह, सोलह से पांच, सत्रह से ग्यारह, अठारह से सात, वार्ड उन्नीस से चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र छह व सात अक्तूबर को कलक्ट्रेट में एसडीएम कोर्ट में भरे जाएंगे। गौरतलब है कि मनीष चौहान पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र हैं और मौजूदा समय में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed